Aligarh school viral video : कहते हैं कि अगर हौसला बुलंद हो और सही दिशा मिले, तो छोटे गांवों के बच्चे भी आसमान छू सकते हैं. कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने. इन बच्चों ने मिलकर एक ऐसा फाइटर जेट (Fighter Jet) मॉडल तैयार किया है, जो न सिर्फ दिखने में असली लगता है, बल्कि हवा में बातें भी करता है. सोशल मीडिया पर अब इन नन्हे वैज्ञानिकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
कक्षा 4 से 8 के बच्चों का कमालदरअसल, अलीगढ़ के विकासखंड अकराबाद के मॉडल कंपोजिट स्कूल भिलावली के कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मिलकर फाइटर जेट UAF-22 रैप्टर का मॉडल तैयार किया है. वायरल वीडियो में बच्चे इस मॉडल जेट को उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मॉडल असली फाइटर जेट की तर्ज पर तैयार किया गया है.
किसने बनाया यह फाइटर जेट?इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में स्कूल की प्रांशी कुमारी, आशी, हृदेश कुमार, रंजना कुमारी और कार्तिक शर्मा की मेहनत शामिल है. बच्चों की इस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है. इन बच्चों को सही रास्ता दिखाने और इस तकनीक को समझाने का श्रेय उनके शिक्षक आशीष कुमार को जाता है. यह पूरा प्रोजेक्ट 'रोबोटिक्स की पाठशाला' के तहत तैयार किया गया है.
शिक्षा मंत्री ने भी थपथपाई पीठहम चाहते हैं कि हमारे बच्चे...सीखें, सृजन करें और सशक्त बनें... pic.twitter.com/3kIWnFzX5j
— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) March 13, 2026
बच्चों के इस हुनर की चर्चा अब सिर्फ अलीगढ़ तक सीमित नहीं है. उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए लिखा है कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे...सीखें, सृजन करें और सशक्त बनें...मंत्री जी के शेयर करने के बाद से यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग कह रहे हैं कि "हमारे सरकारी स्कूल के बच्चे किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं हैं.
एडिशनल डायरेक्टर जनरल नवनीत सिकेरा ने भी की जमकर तारीफअलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने ये flying F22 Raptor Jet बनाया है सिर्फ थर्मोकोल के टुकड़ों से!!
— Navniet Sekera (@navsekera) March 15, 2026
सच में देश बदल रहा है, ये बच्चे बहुत आगे जायेंगे इन्हें सिर्फ एक मौके की जरूरत है... शाबाश!#SundayMotivation pic.twitter.com/U8cMzbFVyi
वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल नवनीत सिकेरा ने भी बच्चों के इस टैलेंट की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने ये flying F22 Raptor Jet बनाया है सिर्फ थर्मोकोल के टुकड़ों से!! सच में देश बदल रहा है, ये बच्चे बहुत आगे जायेंगे इन्हें सिर्फ एक मौके की जरूरत है... शाबाश!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं