विज्ञापन

AIIMS MSc नर्सिंग 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 2,304 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

AIIMS MSc नर्सिंग रिज़ल्ट 2026 में क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग के लिए अप्लाई करना होगा. काउंसलिंग के जरिए ही एडमिशन मिलेगा. AIIMS जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा.

AIIMS MSc नर्सिंग 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 2,304 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने AIIMS MSc नर्सिंग 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवार ने ये प्रवेश परीक्षा दी थी. वो आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ, AIIMS ने उन उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है जो AIIMS नई दिल्ली और अन्य भाग लेने वाले AIIMS संस्थानों में MSc नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं. रिजल्ट के अनुसार इस साल, अगस्त 2026 एकेडमिक सेशन के लिए 2,304 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं. कुल 170 सीटों को भरा जाना है.

AIIMS MSc नर्सिंग 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर रिजल्ट जारी किया गया है. इस लिंक पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए AIIMS MSc नर्सिंग 2026 रिज़ल्ट लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक करें.
  3. स्क्रीन पर रिज़ल्ट PDF होगी. 
  4. अपना रोल नंबर सर्च ऑप्शन (Ctrl+F) से खोजें
  5. PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें.

क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को अब भारत के प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूशन्स में एडमिशन पाने के लिए काउंसलिंग से गुजरेंगे. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों देशभर की एम्स संस्थानों में से किस एक का चयन और अपनी पसंद के नर्सिंग कोर्स का विकल्प  चुन सकेंगे. लेकिन सीटों का अंतिम आवंटन उम्मीदवार की रैंक के आधार पर किया जाएगा.

कब शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

AIIMS MSc नर्सिंग रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा. AIIMS वेबसाइट पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा. जिसमें काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी विस्तार में दी गई होगी. क्वालिफाई हुए उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी हर जानकारी के लिए ऑफ़िशियल पोर्टल को रेगुलर चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें- IIT बॉम्बे का बड़ा धमाका: अमेरिका में खुलेगा पहला विदेशी सब-कैंपस, जानें छात्रों को क्या होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS MSc Nursing Result 2026, AIIMS MSc Nursing Counselling, AIIMS MSc Nursing Counselling Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com