नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 'ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट' (AIAPGET) 2026 के नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ये एडमिट कार्ड उन उम्मीदवाकों के लिए जारी किए गए हैं, जो जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली चली जाने के कारण ये एग्जाम नहीं दे पाए थे. बता दें कि ये एग्जाम हाल ही में हुआ था. इस एग्जाम के लिए 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्टर करवाया था. एग्जाम देशभर के 200 केंद्रों पर हुआ था. लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली चली जाने के कारण एग्जाम को बीच में रोकना पड़ा था. ऐसे होने से 49 उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को उन 49 उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं. जो एग्जाम नहीं दे सके थे.
कब होगा एग्जाम
दोबारा परीक्षा 1 सितंबर, 2026 को आयोजित की जानी है. एग्जाम सुबह 10 बजे होगा. इस बार एग्जाम राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित किया जाएगी. दूसरी ओर इस पूरे मामले में एक्शन लेते हुए NTA ने Eduquity Career Technologies Pvt Ltd को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
जिन उम्मीदवारों को ये एग्जाम दोबारा से देना है वो AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडिमट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. exams.nta.nic.in/aiapget पर एडमिट कार्ड का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें. पूछे गई सारी जानकारी सही से भरें. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, उसे डाउनलोड करके लें और प्रिंट आउट निकाल लें.
NTA ने एक बयान जारी कर कहा, कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एडमिट कार्ड में बताए गए दूसरे डॉक्यूमेंट्स अपने साथ एग्जाम वाले दिन लेकर लाएं. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल NTA वेबसाइट देखते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं