विज्ञापन

IIT कानपुर से पढ़े हैं Adobe India के फाउंडर, अब हॉस्टल बनाने के लिए दिए 10 करोड़ रुपए

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल IIT कानपुर को अपने पूर्व छात्र (Alumnus) निधि गुप्‍ता और नरेश चंद्र गुप्‍ता से बड़ी आर्थिक सहायता मिली है.

IIT कानपुर से पढ़े हैं Adobe India के फाउंडर, अब हॉस्टल बनाने के लिए दिए 10 करोड़ रुपए

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल IIT कानपुर को अपने पूर्व छात्र (Alumnus) निधि गुप्‍ता और नरेश चंद्र गुप्‍ता से बड़ी आर्थिक सहायता मिली है. निधि गुप्‍ता और नरेश चंद्र गुप्‍ता की ओर से आईआईटी कानपुर को 10 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी, जिसका इस्‍तेमाल हॉस्‍टल सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा. 

कौन हैं निधि गुप्‍ता और नरेश चंद्र गुप्‍ता 

इन दोनों ने ही आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है. 1988 में इन्‍होंने IIT Kanpur से Biotechnology/Chemical Science and Engineering programme में डिग्री हासिल की थी. बाद में उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से एमएस और पीएचडी की डिग्री हासिल की. वे Adobe India के संस्थापक हैं और उन्होंने भारत में कंपनी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे AccuraCap के संस्थापक हैं।

छात्रों को मिलेंगी ज्‍यादा सुविधाएं 

IIT कानपुर में हर साल छात्रों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में हॉस्टल और अन्य आवासीय सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है. संस्थान अब इस मदद से छात्रों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर हॉस्‍टल व सुविधाएं तैयार करेगा, जिससे उन्हें पढ़ाई और शोध के लिए अनुकूल माहौल मिल सके. खबर है कि यह राशि IIT कानपुर के नए Hall of Residence 15 में बनने वाले एक रिहायशी टावर के निर्माण पर खर्च की जाएगी. इस परियोजना के तहत चार आधुनिक रिहायशी टावर बनाए जाएंगे, जिनमें करीब 1,000 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी.    

एलुमनाई का बढ़ता योगदान

IIT जैसे संस्थानों के विकास में उनके पूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. दुनिया भर में कार्यरत कई सफल पूर्व छात्र समय-समय पर शिक्षा, अनुसंधान, छात्रवृत्ति, प्रयोगशालाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देते रहे हैं. अनिल भंसाली का यह योगदान भी उसी परंपरा का हिस्सा माना जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kanpur, IIT Kanpur News, IIT Kanpur Alumni, Adobe India, Nidhi Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com