विज्ञापन

JEE Advanced के बिना IIT Kanpur में 14 छात्रों को मिला एडमिशन, जानें क्या है Olympiad कोटा

JEE Advanced के अलावा एक ऐसा रास्ता भी है, जिसके जरिए आप IIT में दाखिला पा सकते हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ओलंपियाड कोटे के जरिए छात्र बिना JEE Advanced दिए अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और साइंस प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं.

JEE Advanced के बिना IIT Kanpur में 14 छात्रों को मिला एडमिशन, जानें क्या है Olympiad कोटा
कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) का ओलंपियाड एग्जाम 24 जून को हुए था.

IIT कानपुर ने अपने ओलंपियाड कोटे के जरिए अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और साइंस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 14 छात्रों को चुना है. चुने गए छात्र अब 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए IIT कानपुर में अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे. इन छात्रों कोJEE एडवांस्ड परीक्षा दिए बिना ही एडमिशन मिला है. ओलंपियाड कोटे के जरिए एप्लीकेशन प्रोसेस 15 जून को शुरू हुआ था, जिसमें के बाद कुल 17 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. ओलंपियाड स्कीम, IIT कानपुर की ओर से शुरू की है. इसके जरिए उन स्टूडेंट्स को दाखिला मिलता है, जिन्होंने मान्यता प्राप्त नेशनल और इंटरनेशनल ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हो.

इस स्कीम के तहत, योग्य स्टूडेंट्स JEE एडवांस्ड परीक्षा दिए बिना चुने जाते हैं, जो छात्र एग्जाम पास करते हैं उन्हें अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन मिल जाता है. इस पहल का मकसद साइंस और मैथ के होनहार स्टूडेंट्स को बढ़ावा देना है.

24 जून को हुआ था ओलंपियाड एग्जाम

ये एग्जाम 24 जून को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) हुआ था. एडमिशन टेस्ट कुल तीन घंटे तक का था. जिसमें 45 सवाल पूछे गए थे, जो कि  फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में से थे. हर विषय से 15 सवाल आए थे.  इस टेस्ट को IIT कानपुर कैंपस में ही लिया गया था. इस एग्जाम में एक छात्र शामिल नहीं हुआ था. जबकि दो छात्रों को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर वेटिंग लिस्ट में रखा गया था.

किन प्रोग्राम में हुआ दाखिला

14 छात्रों में से छह को एडमिशन कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में हुआ है. दो छात्रों का दाखिला बायोलॉजिकल साइंसेज और बायोइंजीनियरिंग में में हुआ है.  बाकी छात्रों को मैथमेटिक्स, इंटेलिजेंट सिस्टम्स, केमिस्ट्री और डेटा साइंस से जुड़े प्रोग्राम में सीटें दी गई हैं. इस तरह से कुल 14 छात्रों का दाखिला अलग-अलग प्रोग्राम में किया गया है.

ये भी पढ़ें- IIT का नया 'Bachelor of Cybersecurity' कोर्स, पढ़ाई के साथ 2 साल का प्रैक्टिकल और पहले ही दिन से जॉब रेडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kanpur Olympiad Admission 2026, Iit Kanpur Admission, IIT Kanpur Olympiad Qualified List 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com