Cheteshwar Pujara in County Cricket: काउंटी क्रिकेट में पुजारा का फॉर्म बरकार है. अब पुजारा ने मिडिलसेक्स के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ससेक्स (Sussex) की ओर से खेलते हुए शतक जमा दिया है. इस साल ससेक्स (Sussex) के लिए पुजारा का यह पांचवां शतक है. पुजारा के शतक के दम पर ससेक्स ने पहली पारी में 4 विकेट पर 328 रन बना लिए हैं. पुजारा 182 गेंद पर 115 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं पुजारा ने टॉम अलसोपो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी की जिसके कारण ही ससेक्स की टीम ने 328 रन बना लिए हैं. टॉम अलसोपो ने भी शतक जमाया और 135 रन बनाकर आउट हुए.
Cheteshwar Pujara in the County Championship 2022:
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 19, 2022
6(15)
201*(387)
109(206)
12(22)
203(334)
16(10)
170*(197)
3(7)
46(76)
100*(144) batting
The run machine of Sussex.pic.twitter.com/pI3A5TBSH0
पुजारा बने ससेक्स की टीम के लिए 'दिवार'
इस सीजन पुजारा काउंटी टीम ससेक्स के लिए दिवार बन गए हैं. इस मैच में उन्होंने अबतक 182 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 115 रन की नाबाद पारी खेल ली है. आपको बता दें कि इस मैच में ससेक्स के लिए पुजारा कप्तानी कर रहे हैं. टीम के कप्तान टॉम हैनेस के हाथ में चोट में चोट है जिसके कारण वह यह मैच नहीं खेल पाए. जिसके कारण पुजारा को कार्यकारी कप्तान नियुक्त किया गया है.
Pujara doing what he does best, scoring runs. @cheteshwar1 pic.twitter.com/NiKOkV6dct
— Sussex Cricket (@SussexCCC) July 19, 2022
ससेक्स (Sussex) की ओर से इस सीजन पुजारा का धमाल
बता दें कि काउंटी क्रिकेट खेलने से पहले पुजारा खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलना का फैसला किया था. यहां आकर पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया और अबतक काउंटी क्रिकेट के इस सत्र में 5 शतक जमाकर धमाका कर दिया है. उनके बल्ले रन उगल रहे हैं. काउंटी डिवीजन 2 चैम्पियनशिप 2022 में पुजारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.
Cheteshwar Pujara today becomes the first Indian Test player to score a hundred as a Captain in County Championship. MAK Pataudi has 7 50s that includes one 95.
— Sooraj Ayyappan (@Sooraj_Ayyappan) July 19, 2022
अबतक उनके बल्ले से कुल 881* रन निकल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक लगाए हैं वहीं, उनका औसत 125.85 का है. पुजारा के जैसा औसत इस सीजन अबतक किसी भी बल्लेबाज का नहीं है. काउंटी डिवीजन 2 चैम्पियनशिप 2022 अबतक सबसे ज्यादा रन शान मसूद ने बनाए हैं. मसूद ने 8 मैच में 1074 रन बनाने का कमाल कर दिखाया है. वहीं, मैथ्यू डकेट ने 9 मैच में 1001 रन बनाए हैं.
* काउंटी क्रिकेट में वाशिंगटन सुंदर की 'फिरकी' बनी काल, बैटर मारना चाहता था स्टाइलिश शॉट, स्पिनर ने यूं उठाया फायदा- Video
* अपने डांस मूव से Virat Kohli ने इंटरनेट पर लगाई 'आग', 2 घंटे में 18 लाख लोगों ने किया LIKE
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं