अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| भारत को अब 30 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है| इस बार पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की तरफ मोड़ दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

14.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल हो पाया| एक और बार छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| पुल किया उसे मिड विकेट की तरफ| एक टप्पा खाकर फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया गया|


14.5 ओवर (1 रन) वाइड! शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली| अम्पायर द्वारा उसे वाइड करार दिया गया|

14.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद जिसे लेग साइड पर पुल कर दिया| मिड विकेट पर फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे फील्ड किया| दो रन तब तक चुरा लिए गए|

14.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

14.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर शिवम दुबे के बल्ले से आता हुआ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 34 गेंदों पर 34 रनों की दरकार है|

14.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

13.6 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ रिंकू सिंह ने आते ही बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

रिंकू सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट इब्राहिम जादरान बोल्ड मुजीब उर रहमान| एक और विकेट का पतन| 45 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अभी भी मेहमान टीम के पास मुकाबले में वापसी करने का मौका है| 31 रन बनाकर जितेश वापिस गए| विकेट लाइन से टर्न होकर अंदर आती गेंद पर एक बड़ा शॉट लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| टर्न से चकमा खाए और मिस टाइम कर बैठे और गेंद सीधा फील्डर की तरफ गई जहाँ उसे लपक लिया गया| 117/4 भारत|

13.4 ओवर (0 रन) ओह, इस बार विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ जितेश ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया और बताया कि साईट स्क्रीन पर उन्हें कोई दिक्कत नज़र आई है|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! फुल गेंद का पूरा फायदा बल्लेबाज़ ने उठाया| एक बढ़िया शॉट फाइन लेग के ऊपर से खेला और गैप से चार रन हासिल कर लिया|

13.2 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए गए यहाँ पर लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इन स्विंगर गेंद थी| पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई| सीधे बल्ले से उसे खेलने गए| इन साइड एज लेकर कीपर की तरफ टप्पा खाकर गई गेंद जिसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन पाया| 42 गेंदों पर 47 रनों की दरकार है|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बड़े आराम से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

12.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

12.2 ओवर (2 रन) एक और बार हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी और दो रन दे गई| टप्पा खाने के बाद फील्डर ने उसे रोका जबतक दो रन मिल गया था| हीव शॉट इस गेंद पर खेला गया था|

12.1 ओवर (4 रन) चौका! नटराज शॉट!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| फील्डर का भरसक प्रयास था लेकिन वो असफल हो गया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

11.5 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद| कवर बाउंड्री की तरफ गई| फील्डर डीप से कैच लपकने के लिए आगे आये लेकिन मिस जज कर बैठे| गेंद टप्पा खाकर उनको चकमा देती हुई बाउंड्री की तरफ गई जिसे वापिस जाते हुए उन्होंने रोक दिया| दो रन बचाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की फुल गेंद पर चिप शॉट खेल बैठे थे जितेश जहाँ कैच का मौका बनते-बनते रह गया|

11.4 ओवर (4 रन) चौका! जोर से इस गेंद पर अपना बल्ला चलाया और बाउंड्री हासिल कर ली है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद पर एक कड़क कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|

11.3 ओवर (0 रन) इस बार अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ठीक तरह से गेंद को बल्ले पर नहीं ले सके और मिस टाइम कर बैठे| दूर रखी गई थी ये गेंद|

11.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|

11.1 ओवर (4 रन) चौका! एक और स्लोवर गेंद और एक और चौका भारतीय बल्लेबाज़ ने जड़ दिया| गेंद पर नज़रें जमाए रखी और उसे मिड ऑफ़ और शॉर्ट कवर्स के बीच से महज़ प्लेस कर दिया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

10.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर फुल टॉस गेंद| जितेश ने उसे पॉइंट फील्डर के ऊपर से स्लाइस कर दिया| गैप मिला जहाँ गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 54 गेंदों पर 69 रनों की दरकार है|

10.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार विकेट लाइन के बीच रखी गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते डीप से हुए एक रन चुरा लिया|

10.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

10.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हो सका|

मैच रिपोर्ट