पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर लियाम लिविंगस्टन हासिल करते हुए!!! शानदार, बेहतरीन जितनी तारीफ की जाये इस कैच्ग की उतनी कम होगी!!! ड्वेन ब्रावो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| मुंबई के मैदान पर आज रात बस लियाम लिविंगस्टन का हैं पहले बल्लेबाज़ी फिर गेंदबाज़ी और अब खुद की गेंद पर उड़कर कैच!! वाह भाई वाह कमाल कर दिया अपने यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के स्टिकर के पास लगकर सामने की ओर हवा में गई| गेंदबाज़ ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर शानदार कैच पकड़ा| 98/7 चेन्नई| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: WICKET! Dwayne Bravo c & b Liam Livingstone 0 (1b, 0x4, 0x6). CSK 98/7 (15.0 Ov). Target: 181; RRR: 16.60

ड्वेन ब्रावो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...


14.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट अर्शदीप सिंह बोल्ड लियाम लिविंगस्टन| 57 रन बनाकर शिवम लौटे पवेलियन, एक महत्वपूर्ण विकेट लियाम ने अपनी टीम को यहाँ पर निकालकर दे दिया| अब मुकाबला पूरी तरह से धोनी के ऊपर निर्भर करेगा| तीन लगातार लेग स्पिन डालने के बाद इस बार ऑफ़ स्पिन डाल दी, बल्ला चलाया लेकिन टर्न होती गेंद पर बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 98/6 चेन्नई| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: WICKET! Shivam Dube c Arshdeep Singh b Liam Livingstone 57 (30b, 6x4, 3x6). CSK 98/6 (14.5 Ov). Target: 181; RRR: 16.06

14.4 ओवर (2 रन) दो रन यहाँ पर भी मिल जायेंगे| पैड्स की गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला और 2 रन लिया|

14.3 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, गैप से सिंगल लेकर शिवम को स्ट्राइक पर लाया|

14.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

14.1 ओवर (4 रन) चौका! बड़े शॉट के लिए गए, अंदरूनी किनारा लेकर बेहतरीन टाइमिंग की मदद से फाइन लेग बाउंड्री लाइन के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: Shivam Dube hits Liam Livingstone for a 4! CSK 94/5 (14.1 Ov). Target: 181; RRR: 14.91

13.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं| 36 गेंदों पर 91 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ शिवम ने इस लीग का अपना एक और अर्धशतक पूरा किया| अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए वो भी एक अहम समय पर जब टीम को उनसे बड़े स्कोर की ज़रुरत थी| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: FIFTY! Shivam Dube completes 50 (26b, 5x4, 3x6). CSK 90/5 (13.5 Ovs). Target: 181; RRR: 14.76

13.4 ओवर (6 रन) एक और सिक्स!! बैक टू बैक छक्का! दो फ्री हिट की भरपाई यहाँ पर करते हुए शिवम| दोनों ही शॉट्स सामने की तरफ लगाया गया और पूरे छह रन बटोरे| कुछ इसी तरह के और भी शॉट्स लगाना होगा| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: It's a SIX! Shivam Dube hits Kagiso Rabada. CSK 89/5 (13.4 Ov). Target: 181; RRR: 14.53

13.3 ओवर (6 रन) छक्का! गगनचुम्भी!!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: It's a SIX! Shivam Dube hits Kagiso Rabada. CSK 83/5 (13.3 Ov). Target: 181; RRR: 15.08

13.2 ओवर (0 रन) एक और फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके दुबे| इस बार शरीर पर डाली गई गेंद जिसे लेग साइड पर मारने गए बल्लेबाज़ और बीट हो गए|

13.2 ओवर (3 रन) नो बॉल एक और!! लेग साइड पर खेला था इस गेंद को जहाँ से दो रन भागकर ले लिया|

13.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! फ्री हिट पर रबाडा ने दुबे को रन नहीं बनाने दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे बड़ी हलकी तरीके से खेल गए दुबे|

13.1 ओवर (2 रन) नो बॉल!! गुड लेंथ लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला, गैप से एक रन हासिल हुआ| इसी के साथ नो बॉल हो गई यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 42 गेंदों पर 109 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद जिसे कवर्स की दिशा में खेला गया लेकिन फील्डर ने उसे रोक दिया|

12.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, कवर्स की दिशा में खेला|

12.3 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद, शिवम ने लेग साइड पर उसे खेला, गैप से एक रन हासिल किया|

12.2 ओवर (1 रन) आगे आकर मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|

12.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

11.6 ओवर (4 रन) चौका! 8 रन इस ओवर से आये| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला, गैप मिल गया उर गेंद सनसनाते हुए बाउंड्री लाइन को पार कर गई| कुछ इसी तरह की साझेदारी की दरकार है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: Shivam Dube hits Arshdeep Singh for a 4! CSK 69/5 (12.0 Ov). Target: 181; RRR: 14.00

11.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल धोनी के खाते में जाता हुआ, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

11.4 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग स्क्वायर लेग पर शाहरुख़ खान द्वारा| डाईव लगाकर गेंद को रोका और टीम के लिए चौका बचाया| पैड्स की गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए लेग साइड पर खेल दिया था|

11.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट खेला गया, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

11.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

11.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 61/5 चेन्नई|

10.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ एक रन मिल गया|

10.4 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया टाइमिंग और बेहतरीन प्लेसमेंट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर से दूर रह गई गेंद और एक रन मिल गया| चेन्नई vs पंजाब: Match 11: Shivam Dube hits Rahul Chahar for a 4! CSK 60/5 (10.4 Ov). Target: 181; RRR: 12.96

10.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|

10.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

मैच रिपोर्ट