Year Ender 2020: हर साल स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सभी छात्रों का यह सपना होता है कि वे देश के सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय या कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा हासिल करें. इसी सपने को लिए छात्र और उनके अभिभावक ये जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं कि देश के बेस्ट विश्वविद्यालय कौन से हैं? छात्रों और अभिभावकों की इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए शिक्षा मंत्रालय हर साल कई पहलुओं पर आधारित नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Rankings 2020) की लिस्ट जारी करता है. आईए आपको बताते हैं साल 2020 में एनआईआरएफ की रैंकिंग (NIRF Rankings 2020) के हिसाब से देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय कौन से रहे.
NIRF Rankings के अनुसार ये बने देश के 10 टॉप विश्वविद्यालय
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर
2. जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी, दिल्ली
3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
4. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
5. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
6. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद
7. कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता
8. मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
9. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे
10. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंक में भी सुधार हुआ है. 2019 में डीयू को एनआईआरएफ की रैंकिंग में 13वीं रैंक मिली थी, जबकि इस बार वह 11वें नंबर पर है. लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 11वीं रैंक से खिसककर 17वें स्थान पर पहुंच गई.
कब और कैसे हुई NIRF की शुरुआत?
NIRF की शुरुआत 2015 में की गई थी और 4 अप्रैल 2016 को इसकी पहली रैंकिंग लिस्ट जारी की गई थी. पहली लिस्ट सिर्फ चार कैटेगरी में जारी की गई थी, जबकि इस साल 10 कैटेगरी में शिक्षा मंत्रालय ने रैंकिंग जारी की. इस बार ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कॉलेज, मेडिकल, लॉ, आर्किटेक्चर और डेंटल कैटेगरी में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग निर्धारित की गई. इस साल डेंटल को 10वीं कैटेगरी के रूप में जोड़ा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं