विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2017

साइंस-टेक्नोलॉजी में बढ़ रही महिलाओं की रुचि, पर पुरुषों के मुकाबले मिलता है कम पैकेज

Also Read in
साइंस-टेक्नोलॉजी में बढ़ रही महिलाओं की रुचि, पर पुरुषों के मुकाबले मिलता है कम पैकेज
नई दिल्‍ली: साइंस और टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के कुछ विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप तथा लेक्चररशिप की योग्यता हासिल करने के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) परीक्षा इकाई ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एक सर्वे से पता है कि पूरी दुनिया में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (स्टेम) फील्ड में महिलाओं की रुचि बढ़ रही है और अब उन्हें नौकरी मिलने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं आती है, लेकिन करीब आधी महिला प्रोफेशनल का मानना है कि इस फील्ड में उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम पैकेज मिलता है और करियर ग्रोथ की संभावनाएं भी कम होती हैं.

सर्वे में पता चला है कि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स सब्जेक्ट में पढ़ाई करने वाली महिलाओं को औसतन 21 साल की उम्र में पहली नौकरी मिलती है. वहीं स्टेम ग्रेजुएट 84 फीसदी महिलाओं को 6 महीने के अंदर पहली नौकरी मिल जाती है. सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि इंजीनियरिंग अब भी महिलाओं के बीच लोकप्रिय विषय नहीं है और सिर्फ 25 फीसदी महिलाओं की ही पहली नौकरी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में थी.स्टेम फिल्ड को इसलिए चुनती हैं महिलाएं
महिलाओं के स्टेम फिल्ड चुनने की कई कारण होते है. सर्वे में पता चला है कि महिलाएं स्टेम फिल्ड को पैशन, चैलेंजिंग, नई चीजें सीखने को मिलना, बेहतर संभावनाएं और ज्यादा सैलरी की नौकरी के कारण चुनती हैं. सर्वे के अनुसार 5 में से 2 स्टेम ग्रेजुएट लड़कियां बेहतर भविष्य की संभावनाओं के कारण इस क्षेत्र को चुनती हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Science, Science & Technology, Engineering, Science And Technology, Math, Women's Interest, Engineering Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com