West Bengal NEET UG 2022 counselling: नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG result) के जारी होते ही राज्यों ने अपने-अपने यहां नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी. वेस्ट बंगाल डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने पश्चिम बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है. वेस्ट बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शनिवार, 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है. डॉक्टर बनने की चाह में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2022) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार वेस्ट बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को 22 अक्टूबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in/ug पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
ICAR AIEEA पीजी के नतीजे घोषित, स्कोरकार्ड वेबसाइट से ऐसे होगा डाउनलोड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बंगाल में 3,421 एमबीबीएस और 508 बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए पश्चिम बंगाल नीट यूजी 2022 काउंसलिंग (West Bengal NEET UG 2022 counseling) का आयोजन किया जाएगा. पश्चिम बंगाल NEET UG काउंसलिंग 85 प्रतिशत राज्य कोटे और 100 प्रतिशत निजी कॉलेजों के सीटों के लिए आयोजित की जाएगी. पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी इस महीने की 28 तारीख को काउंसलिंग के पहले चरण के लिए सीट मैट्रिक्स और कॉलेज की डिटेल जारी करेगी.
काउंसलिंग का शेड्यूल
जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 की परीक्षा पास (NEET UG 2022 exam) की वे एमबीबीएस, बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए स्टेट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे शुरू होगी जो 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक चलेगी. डॉक्यूमेंट की जांच 25 से 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक करानी होगी. वहीं सीट मैट्रिक्स 28 अक्टूबर को शाम 6 बजे जारी होगी. प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे जारी की जाएगी. अंत में पश्चिम बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग फाइनल मेरिट लिस्ट 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जारी होगी
31 अक्टूबर से भरे जाएंगे CTET दिसंबर 2022 के लिए फॉर्म, पूरा शेड्यूल यहां देखें
च्वाइस फिलिंग और रिजल्ट
च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 29 अक्टूबर से दोपहर 2 बजे से 31 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक किए जाएंगे. वहीं रिजल्ट की घोषणा 1 नवंबर को शाम 6 बजे की जाएगी. राउंड 1 में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों को आवंटित संस्थानों में 2, 3 और 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रिपोर्ट करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं