विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

उत्तराखंड: 10वीं-12वीं के छात्रों से फीस ले सकते हैं स्कूल, मिली अनुमति

उत्तराखंड में कक्षा 10वीं-12वीं के लिए स्कूल 2 नवंबर, 2020 को खोले गए थे, ऐसे में स्कूल प्रशासन 2 नवंबर, 2020 के बाद ही फीस ले सकते हैं.

उत्तराखंड: 10वीं-12वीं के छात्रों से फीस ले सकते हैं स्कूल, मिली अनुमति
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को कहा, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त  (government-aided) और प्राइवेट स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों से स्कूल फीस ले सकते हैं. बता दें, स्कूल  2 नवंबर, 2020  को खोले गए थे, ऐसे में स्कूल प्रशासन 2 नवंबर, 2020 के बाद से ही फीस ले सकते हैं.

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, "राज्य में 10वीं और 12वीं नवंबर के लिए स्कूल खोले गए थे. इसलिए स्कूल इसके बाद ही पूरी फीस ले सकते हैं, उस समय से पहले केवल ट्यूशन फीस ली जाएगी."

स्कूलों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

सुंदरम ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों से केवल फीस ली जा सकती है. सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से भी पूछा है कि यदि किसी अभिभावक की फाइनेंशियल सिचुएशन अच्छी नहीं है, तो ऐसे में उनके मामले को हल करने में स्कूल प्रशासन मदद करेगा.

स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं, अगर 10वीं और 12वीं के अलावा अन्य कक्षा के छात्रों से फीस ली जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

आपको बता दें, COVID-19 दिशानिर्देशों के बाद, उत्तराखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 2 नवंबर को सात महीने के बाद स्कूल खोले गए थे.

पिछले साल मार्च महीने में लॉकडाउन लगने के बाद से देशभर के स्कूल बंद थे. अब धीरे- धीरे अन्य  राज्यों के स्कूल भी खोले जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Schools, Collect Fees, Class 10TH-12TH
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com