UP NEET Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET, UP) उत्तर प्रदेश आज, 15 दिसंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) मॉप-अप राउंड का रिजल्ट घोषित करेगा. जिन उम्मीदवारों ने च्वॉइस फिलिंग में अपना पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रमों जमा कर दिया है, वे यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर चेक कर सकते हैं. यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के जरिए नीट परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को राज्य कोटा के तहत 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के 32 मेडिकल और 23 डेंटल कॉलेज के यूजी प्रोग्रामों में दाखिला मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के सीट आवंटन का रिजल्ट 15 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का नाम मॉप-अप नीट यूपी काउंसलिंग सीट आवंटन लिस्ट में होगा, उन्हें 16 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच मॉप-अप राउंड में प्रवेश लेने के लिए आवंटन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा.
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने 9 दिसंबर को एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड के लिए मेरिट लिस्ट जारी की थी. मॉप-अप राउंड 2022 काउंसलिंग यूपी की स्टेट मेरिट लिस्ट में 2,499 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. मेरिट लिस्ट में योग्यता, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, यूपी श्रेणी, यूपी उप-श्रेणी, नीट अंक और नीट रैंक शामिल हैं.
CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट पर आया नया अपडेट!
UP NEET UG 2022 Mop-Up Round Counselling: रिजल्ट ऐसे करें चेक
1.यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर जाएं.
2.होम पेज पर यूपी नीट 2022 मॉप-अप रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3.अब नीट 2022 रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
4.नीट यूजी 2022 मॉप-अप काउंसलिंग रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं