विज्ञापन
This Article is From May 27, 2020

UP में बनाई जाएंगी ये 3 यूनिवर्सिटी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- यूनिवर्सिटी के लिए जल्दी उपलब्ध कराई जाए जमीन

यूपी में राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ में बनना प्रस्तावित है जबकि बाकी दो यूनिवर्सिटी आजमगढ़ और सहारनपुर में बनाई जानी हैं.

UP में बनाई जाएंगी ये 3 यूनिवर्सिटी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- यूनिवर्सिटी के लिए जल्दी उपलब्ध कराई जाए जमीन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 3 यूनिवर्सिटी के लिए जल्दी जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं.
नई दिल्ली:

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में तीन नई यूनिवर्सिटी के निर्माण में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मीटिंग में अधिकारियों से कहा कि तीन नई राज्य यूनिवर्सिटी तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. सीएम योगी ने इन यूनिवर्सिटी के लिए प्राथमिकता के आधार पर जमीन मुहैया कराने के आदेश दिये हैं, ताकि यूनिवर्सिटी निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू हो सके. 

बता दें कि यूपी में राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ में बनना प्रस्तावित है जबकि बाकी दो यूनिवर्सिटी आजमगढ़ और सहारनपुर में बनाई जानी हैं. इन्हीं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. 

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है. प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता के दृष्टिगत, शेष 2 राज्य विश्वविद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.'

हालांकि, आजमगढ़ राज्य यूनिवर्सिटी के लिए भी 50 में से 38 एकड़ जमीन दी जा चुकी है. बाकी 12 एकड़ जमीन का इंतेजाम होना है. सहारनपुर में भी जमीन चिन्हित कर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिये दी जानी है. इसी मसले पर सीएम योगी ने मीटिंग की और जल्दी से जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए.

सीएम योगी के साथ मीटिंग में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और प्रमुख सचिव आर.के तिवारी समेत शिक्षा और राजस्व विभाग से जुड़े सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, UNIVERSITIES IN UP, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com