UP Board Class 10, 12 Exam 2024 Registration Date: यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषध ने यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं, और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. स्कूल हेड को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 अक्टूबर तक साल 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करना होगा. साथ ही बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा भी 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. यही नहीं रजिस्टर्ड यूपीएमएसपी कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों की फोटो-इनरॉलमेंट लिस्ट को क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है.
IIT कानपुर ने लॉन्च किया चार नए पीजी कोर्स, एडमिशन के लिए नहीं चाहिए GATE स्कोर
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार
जिन बच्चों के एग्जाम फॉर्म भरे जा चुके हैं और उसमें कोई गलती हो गई है, उन बच्चों के संबंधित स्कूल प्रमुखों द्वारा फॉर्म में सुधार किया जा सकता है. स्कूल बच्चे के नाम, माता-पिता के नाम, सब्जेक्ट कोड और बर्थ डेट में सुधार कर सकेंगे. इसके साथ ही यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई छात्र-छात्राओं की अस्पष्ट तस्वीरों को भी इस अवधि के दौरान बदला जा सकता है. जिन स्टूडेंट की स्टूडेंट के फोटो में भी बदलाव किया जा सकता है. छात्रों की नामांकन सूची संबंधित कोषागार और क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूपी बोर्ड 2023 रजिस्ट्रेशन फीस
छात्रों को यूपी हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए लेट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं