विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2020

दिल्ली- UP में चल रही फेक यूनिवर्सिटीज, UGC ने जारी की 24 संस्थानों की लिस्ट

यूनिवर्सिटीज ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देश में चल रही 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है.

दिल्ली- UP में चल रही फेक यूनिवर्सिटीज, UGC ने जारी की 24 संस्थानों की लिस्ट
यहां देखें 24 फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
नई दिल्ली:

UGC Releases List Of Fake Universities: यूनिवर्सिटीज ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देश की 24 यूनिवर्सिटीज को फर्जी घोषित किया है और कहा है कि उनके पास छात्रों को डिग्री देने के लिए कोई पावर नहीं है. ये 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज  UGC अधिनियम के खिलाफ काम कर रही हैं. इनमें से 8 फर्जी यूनिवर्सिटीज उत्तर प्रदेश और 7 दिल्ली में चल रही हैं.

वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 2 फर्जी यूनिवर्सिटीज हैं. जबकि कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में एक-एक है. UGC की स्टेटमेंट के अनुसार, यूनिवर्सिटीज केवल तभी डिग्री दे सकती है. जब यूनिवर्सिटी केंद्रीय, राज्य / प्रांतीय अधिनियम के तहत या किसी संस्था द्वारा, जो एक डीम्ड-टू-बी के तहत स्थापित की जाती है.

UGC के बयान में कहा गया है कि छात्रों और सार्वजनिक लोगों को सूचित किया जाता है कि 24 स्वघोषित गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे हैं, जिन्हें फर्जी  यूनिवर्सिटीज घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है.

यहां देखें- 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट

1. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज, दिल्ली

2. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली

3. ADR सेंट्रिक जूरीडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली

4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली

5. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एंप्लॉयमेंट, संजय एंक्लेव, नई दिल्ली

6. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), रोहिणी, दिल्ली

7. बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी, बेलगाम, कर्नाटक

8. सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम्, केरल

9. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र

10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, चौरंगी रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

11. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेसिन एंड रिसर्च, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

12. वारणसेय संस्कृत विवि, वाराणसी, उत्तर प्रदेश / जगतपुरी, दिल्ली

13. महिला ग्राम विद्यापीठ / विवि (वीमेंस यूनिवर्सिटी), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

14. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

15. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर, उत्तर प्रदेश

16 नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

17. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, मथुरा, उत्तर प्रदेश

18. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

19. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद्, नोएडा, उत्तर प्रदेश

20. नवभारत शिक्षा परिषद्, राउरकेला, ओडिशा

21. नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मयूरगंज, ओडिशा

22. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी

23. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर, आंध्र प्रदेश

24. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC, 24 Fake Universities, Against UGC Act, University Grants Commission, Degrees, UGC ACT, Fake Universities Are From Uttar Pradesh, Delhi, Kerala, Maharashtra, Puducherry, Andhra Pradesh, Students, Uttar Pradesh, Capacity Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com