नई दिल्ली:
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रे़ड (IIFT) के एनुअल कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम में टाटा ग्रुप, एचयूएल और गोल्डमैन साक्स जैसी कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया है. एक बयान जारी कर आईआईएफटी ने कहा है कि इस साल प्रमुख नियोक्ताओं द्वारा दिए गए ऑफर्स में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है.
इन कंपनियों का रहा बोलबाला
बयान में कहा गया कि इस साल प्लेसमेंट सीजन में जिन टॉप ब्रांड्स का बोलबाला रहा उनमें एचयूएल, आईटीसी, गोल्डमैन साक्स, नेस्ले, शेल, जीई, डेलॉयट, गूगल, अमेजन और सिटी बैंक शामिल हैं. वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल औसतन स्टाइपेंड भी 1.10 लाख से बढ़कर 1.24 लाख हो गई है. इंस्टीट्यूट का समर प्लेसमेंट सीजन भी काफी अच्छा रहा है और उसके एमबीए 2016-2018 बैच के करीब 288 छात्रों को इंडस्ट्री के कुछ बेस्ट ब्रैंड्स में प्लेसमेंट मिला है.
एचसीयू के स्टूडेंट को जापान की कंपनी ने दिया 40 लाख रुपये का पैकेज
पैकेज में हुई बढ़ोतरी
साथ ही इस वर्ष टाटा ग्रुप (टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा इंटरनेशन और टीसीएस) ने छात्रों के समक्ष कुल 16 ऑफर्स रखें. आपको बता दें कि सिर्फ आईआईएफटी में ही नहीं बल्कि अन्य संस्थानों में भी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाले पैकेज में बढ़ोतरी देखी गई है. जापान की वर्क्स एप्लीकेशंस कंपनी लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के एक एमसीए स्टूडेंट को 40 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है.
अगर फ्री में कैम्ब्रिज से करनी है पोस्ट ग्रेजुएशन, तो जल्द करें इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई
यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद (हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफोर्मेशन साइंसेज से एमसीए कर रहे रविचंद्र मंगीपुड़ी का सेलेक्शन कंपनी ने अपनी सिंगापुर स्थित फर्म के लिए किया है. कैंपस प्लेसमेंट के जरिए चुने गए रविचंद्र वहां बतौर आर एंड डी इंजीनियर काम करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IIFT, IIFT Placement, College Placement, IIFT Package, MBA Package, MBA Placement, IIFT Placement Cell, HUL, ITC, Goldman Sachs, Nestle, Shell, Goldman Sachs And General Electric, Deloitte, Google, Amazon, Citibank, Indian Institute Of Foreign Trade, Recruitment, आईआईएफटी, ग