- आज के दिन अंटार्कटिक पर पहला भारतीय अभियान दल पहुंचा.
- इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी.
- अभियान की टीम में कुल 21 सदस्य थे.
धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिक महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को पहुंचा. यह भारत के लिए एक बड़ी भूराजनीतिक उपलब्धि थी. इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम ने किया था. कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान निदेशक का पद संभाल चुके थे. इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था. इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्किटक से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए.
देश दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1664: सूरत में लूटपाट करने के बाद शिवाजी ने शहर छोड़ा.
1792: तुर्की और रूस ने जस्सी समझौते पर हस्ताक्षर किए.
1873: नेपोलियन तृतीय का निधन.
1915: दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे.
1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म.
1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले पार्श्वगायक गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ. वह ''नील गगन के तले'', ''चलो एक बार फिर से'', ''मेरे देश की धरती'', ''है प्रीत जहां की रीत सदा'', ''अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे'', जैसे गीतों के लिए मशहूर हैं.
1963: देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा की गई.
1972: इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा. इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ.
1982: भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं