विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

तमिलनाडु सरकार का फैसला, कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए नहीं होगी कोई एंट्रेंस परीक्षा

तमिलनाडु सरकार ने फैसला किया है कि इस साल 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.

तमिलनाडु सरकार का फैसला, कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए नहीं होगी कोई एंट्रेंस परीक्षा
तमिलनाडु में कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए नहीं होगी कोई एंट्रेंस परीक्षा.
नई दिल्ली:

तमिलनाडु सरकार ने फैसला किया है कि इस साल 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. इसके बजाय सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 10-15 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी की जाएगी. स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 

अगर कक्षा 11वीं  में किसी विशेष स्ट्रीम के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो स्कूल शिक्षा विभाग के कमिश्नर ने कहा कि कक्षा 9वीं के अंकों को देखा जा सकता है. 

सर्कुलर में कहा गया है कि स्कूलों को कक्षा 11वीं में छात्रों को ग्रुप अलॉट करने के लिए कक्षा 10वीं के आधार पर परीक्षा आयोजित करने की आवश्यकता नहीं है. इन छात्रों के लिए कक्षाएं जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी.

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले घोषणा की थी कि अगर आवेदनों की संख्या अधिक होती है तो स्कूल परीक्षा आयोजित कर सकते हैं. लेकिन अब यह अधिसूचना वापस ले ली गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu Government, Tamil Nadu Class 11 Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com