विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2018

सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की पहली कट-ऑफ, यहां देखें लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज ने अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है.

सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की पहली कट-ऑफ, यहां देखें लिस्ट
सेंट स्टीफन कॉलेज (फाइल फोटो)
  • डीयू के सेंट स्‍टीफन ने पहली कट-ऑफ जारी कर दी है
  • इकनॉमिक्‍स के लिए सबसे ज्‍यादा कट-ऑफ गई है
  • जिन लोगों का नाम कट-ऑफ में आया है उन्‍हें इंटरव्‍यू भी देना होगा
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज ने साल 2018 में दाखिले के लिए अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. पिछले साल के मुकाबले इस साल की कट-ऑफ लिस्ट में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. सेंट स्टीफन कॉलेज में अर्थशास्त्र ऑनर्स में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा 98 प्रतिशत कट-ऑफ है.

विषय:  कट-ऑफ

अर्थशास्त्र ऑनर्स : 98 प्रतिशत
विज्ञान : 97.5 प्रतिशत 
अंग्रेजी : 98 प्रतिशत
कॉमर्स : 98.5 प्रतिशत
ह्यूमेनिटीज : 97.5 प्रतिशत  

वहीं विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र के लिए 96 प्रतिशत, फिजिक्स के लिए 97.33 प्रतिशत, बी.एससी(प्रोग्राम) के लिए 94.66, कंम्यूटर विज्ञान के साथ बी.एससी(प्रोग्राम) के लिए 95.66 प्रतिशत कट-ऑफ जारी की गई हैं.

ये कट-ऑफ सामान्य वर्ग के लोगों के लिए हैं और कॉलेज में ईसाई धर्म के लिए कॉलेज में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं. सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के अन्य कॉलेजों से अलग अपना कट-ऑफ जारी करता है और पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए छात्रों का इंटरव्यू भी लिया जाता है.

कॉलेज में इंटरव्यू 18 जून से शुरू होंगे. अन्य कॉलेजों में दाखिले के लिए इंटरव्यू नहीं होता है. आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अन्य कॉलेज अपनी कट-ऑफ लिस्ट अगले सप्ताह जारी करेंगे.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
St Stephens College, Cut Off List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com