विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा- संस्कृत है सबसे उपयोगी और वैज्ञानिक भाषा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संस्कृत भाषा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वैज्ञानिक भाषा है और उन्होंने इसके दुनिया की प्रथम भाषा होने का भी दावा किया.

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा- संस्कृत है सबसे उपयोगी और वैज्ञानिक भाषा
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल
नई दिल्ली:

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संस्कृत भाषा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वैज्ञानिक भाषा है और उन्होंने इसके दुनिया की प्रथम भाषा होने का भी दावा किया. आईआईटी खड़गपुर के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि भारत सदियों से ज्ञान से विज्ञान तक का वैश्विक नेता रहा है. उन्होंने कहा कि भारत ने सदियों पूर्व दुनिया को योग और आयुर्वेद दिये और विज्ञान इनके पीछे आया.

मंत्री ने कहा कि संस्कृत सबसे उपयोगी, सबसे वैज्ञानिक भाषा है और कंप्यूटर द्वारा पढ़ी जा सकती है.उन्होंने कहा, ‘‘संस्कृत दुनिया की पहली भाषा है.'' देश के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का उल्लेख करते हुए निशंक ने गंगा नदी को ‘मां और जीवन' की संज्ञा दी. निशंक ने कहा कि हिमालय ‘नीलकंठ' की तरह सारा विष पीकर विकसित देशों के प्रदूषण से पर्यावरण को बचा रहा है.

मंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष पर पहुंच रहा है और अर्थव्यवस्था के मामले में चीन को छोड़कर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘एफडीआई के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है.''

अन्य खबरें
HRD ने लॉन्च किया ‘शगुन' पोर्टल, अब एक क्लिक में मिलेगी देश भर के स्कूलों की जानकारी
UGC ने DU, IIT मद्रास और खड़गपुर के लिये उत्कृष्ट संस्थान के दर्जे की सिफारिश की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanskrit, Ramesh Pokhriyal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com