विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2020

नियमित स्नातकोत्तर, स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए, DU ने हाईकोर्ट को बताया

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने सभी स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन पाठ्यक्रमों के लिए ‘ओपन बुक’ परीक्षा आयोजित की गयी थी.

नियमित स्नातकोत्तर, स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए, DU ने हाईकोर्ट को बताया
नियमित स्नातकोत्तर, स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए, DU ने हाईकोर्ट को बताया
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने सभी स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन पाठ्यक्रमों के लिए ‘ओपन बुक' परीक्षा आयोजित की गयी थी. एक याचिका पर अदालत द्वारा पूछे गए सवाल पर विश्वविद्यालय ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ को इस बारे में अवगत कराया.  याचिका में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 31 अक्टूबर तक सभी परिणाम घोषित करने का हलफनामा दिया था और इस संबंध में अदालत के आदेश का उल्लंघन किया गया.

AAP सरकार ने कोर्ट से कहा, वेतन देने के लिए DU के दो कॉलेजों को अनुदान प्रदान करेंगे

डीयू की तरफ से पेश अधिवक्ता मोहिंदर रूपाल ने कहा, कि ओबीई के जरिए आयोजित सभी नियमित स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, कि एलएलबी अंतिम वर्ष के नतीजे और अंकपत्र भी दो दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. याचिकाकर्ता ने कहा था कि डीयू ने 12 अक्टूबर के आदेश का उल्लंघन किया, जिसमें विश्वविद्यालय ने खुद कहा था कि वह स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के नतीजों को समय पर घोषित कर देगा और अंतिम परिणाम 31 अक्टूबर तक घोषित कर दिए जाएंगे. याचिकाकर्ता ने एलएलबी अंतिम वर्ष के नतीजे का अंकपत्र भी मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था. उच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को सुनवाई में विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर अंकपत्र मुहैया कराने का निर्देश दिया था.

दिल्ली के सरकारी विश्वविद्यालयों के 23 वैज्ञानिक दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल, मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Results Of Regular Postgraduate Graduate Courses, Delhi University Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com