विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board, RBSE) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE Result 2019) जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम का रिजल्ट (RBSE 12th Result 2019) एक साथ जारी किया गया है. सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट (RBSE Class 12 Science Result) rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 12वीं साइंस की परीक्षा में  2 लाख 60 हजार 617 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. जबकि कॉमर्स में 42 हजार 146 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे. बता दें कि 12वीं साइंस रिजल्ट (RBSE 12th Science Result 2019) और कॉमर्स रिजल्ट के बाद आर्ट्स का रिजल्ट (RBSE 12th Commerce Result 2019) जारी किया जाएगा. आर्ट्स स्ट्रीम में 5 लाख 76 हजार 835 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. इस बार 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. आपको बता दें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) ने साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 23 मई को जारी किया था. साइंस स्ट्रीम में 86.60 और कॉमर्स स्ट्रीम में 91.09 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.

मोबाइल पर यूं चेक करें राजस्‍थान बोर्ड का रिजल्‍ट

RBSE 12th Result 2019 Live Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
RBSE Result 2019, RBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com