विज्ञापन

RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 14 मई से, यहां देखें डेटशीट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 14 मई, 2026 से शुरू होने जा रही हैं. थ्योरी एग्जाम 14 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे. जबकि 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी.

RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 14 मई से, यहां देखें डेटशीट
सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

RBSE Supplementary Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है. साथ ही परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. जिनका पालन हर एक छात्र को करना होगा, जो इस साल राजस्थान सप्लीमेंट्री परीक्षा (RBSE Supplementary Exam) देने जा रहे हैं. राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये परीक्षाएं 14 मई से शुरू हो रही है. जो कि 16 मई तक चलने वाली हैं. ये परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं, जो की सुबह की शिफ्ट होगी. बोर्ड के अनुसार ये परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जाएंगी. जो कि 11:45 बजे तक चलेगी.

बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देशों भी जारी किए हैं. दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर कोई भी छात्र इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं आएगा. इनका प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है. एग्जाम देने वाले हर एक छात्र को परीक्षा हॉल के सभी नियमों का पालन करना होगा. 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए अपने-अपने स्कूलों से संपर्क करें. सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे. हालांकि एडमिट कार्ड किस दिन जारी किए जाएंगे, इसके बारे में राजस्थान बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे. याद रखें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए जो भी छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा देने जा रहे हैं, वो अपने एडमिट कार्ड को जारी होने के बाद तुरंत डाउनलोड कर लें और एग्जाम वाले दिन इसकी कॉपी साथ लेकर जाएं.

बता दें की इस साल कक्षा 10 का रिजल्ट बोर्ड ने 28 मार्च को घोषित किया था. रिजल्ट के अनुसार 10,06,450 छात्र इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पास हुए हैं. पास प्रतिशत 94.23 रहा है. 

छात्र इस लिंक पर जाकर एग्जाम की डेट शीट देख सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com