RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, जानें- कैसे करना है चेक

भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड B फेज 2 एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है. फेज 2 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, जानें- कैसे करना है चेक

नई दिल्ली:

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड B फेज 2 एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है.  फेज 2 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. RBI ग्रेड B फेज 2 एडमिट कार्ड 2021 को 20 मार्च, 2021 से 1 अप्रैल, 2021 तक डाउनलोड किया जा सकता ह

RBI ग्रेड B फेज 2 भर्ती परीक्षा DEPR और DSIM पदों के लिए आयोजित की जानी है. RBI ग्रेड B फेज2 की परीक्षा 2021 क्रमशः DEPR और DSIM पदों के लिए 31 मार्च और 1 अप्रैल 2021 को आयोजित होने जा रही है.

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021:  कैसे करें चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  rbi.org.in. पर जाएं.

स्टेप 2- अब "RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2021" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.

स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा.

स्टेप 5-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

RBI Grade B Phase 2, 2021: पढ़ें डिटेल्स

RBI ग्रेड B फेज I परीक्षा परिणाम 14 मार्च, 2021 को जारी किया गया था. चयनित उम्मीदवारों को 22 मार्च, 2021 तक अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. RBI ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com