NEET 2019 Result Declared: नीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान के रहने वाले नलिन खंडेलवाल ने नीट 2019 की परीक्षा में टॉप किया है. नलिन ने 720 में से 701 अंक हासिल किए हैं. दूसरे ऑल इंडिया टॉपर दिल्ली के भाविक बंसल हैं. वहीं तीसरे टॉपर यूपी के रहने वाले अक्षत कौशिक हैं. दूसरे और तीसरे टॉपर को 720 में से 700 नंबर मिले हैं. लड़कियों में माधुरी रेड़्डी ने टॉप किया है जिनकी रैंक 7 आई है. तेलंगाना की रहने वाली माधुरी ने 720 में से 695 अंक हासिल किए हैं. टॉप 100 की लिस्ट में 20 लड़कियां शामिल हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल साइट पर रिजल्ट (NEET UG 2019 Result) देख सकते हैं. NEET 2019 के लिए कुल 15,19,375 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 14,10,754 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. नीट 2019 परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स ntaneet.nic.in पर अपना रिजल्ट (NTA NEET 2019 Result) देख सकते हैं. हम आपको यहां नीट रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं. नीट का रिजल्ट आप एक क्लिक में चेक कर सकते हैं.
NEET 2019 Result एक क्लिक में करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा.
-लॉग इन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
-आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक करने के बाद उसका प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
5 और 20 मई को हुई थी परीक्षा
बता दें कि NEET 2019 परीक्षा 5 और 20 मई को आयोजित की गई थी. एग्जाम पेन और पेपर आधारित मोड में और अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा 8 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया गया था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
NTA NEET Result 2019 के बाद होगी काउंसलिंग
नीट रिजल्ट 2019 जारी होने के बाद अंक के आधार पर काउंसलिंग होगी और अंडरग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन होगा. NEET 2019 Result जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी के होमपेज पर NEET काउंसलिंग 2019 की सूची जारी कर दी जाएगी. आपको बता दें कि साल 2018 में NEET काउंसलिंग का पहला फेज 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया गया था.
पिछली बार क्या थी NEET Cut-Off
पिछले साल 2018 में जनरल कैटेगरी में कट ऑफ 119 अंकों तक गई थी. वहीं, एससी/एसटी और ओबीसी कोटे की कट ऑफ 96 अंकों तक गई थी.
अन्य खबरें
NEET 2019 Result Live Updates: आने वाला है नीट का रिजल्ट, ये है चेक करने का डायरेक्ट लिंक
DU Admission 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी 20 जून को जारी करेगी पहली कट ऑफ, जानिए अन्य कट ऑफ का शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं