NIOS Class 10, 12 Practical Exams 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अगले महीने की 16 तारीख यानी 16 मार्च से आयोजित की जाएंगी. मार्च 2023 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एनआईओएस हॉल टिकट मार्च के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा. एनआईओएस ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. संस्थान बहुत जल्द थ्योरी परीक्षा की तारीख जारी करेगा.

-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एआईओएस ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अटेंडेंस शीट और अवॉर्ड शीट एनआईओएस पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों द्वारा डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों द्वारा दैनिक आधार पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक एनआईओएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.
VIRAL STORY: जब शौक के लिए IITian ने छोड़ दी MNC की नौकरी और YouTube पर शुरू किया चैनल
एनआईओएस कक्षा 10वीं की साइंस एंड टेक्नोलॉजी, होम साइंस और कर्नाटक संगीत पेपर के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 मार्च से 19 मार्च तक होगी. एनआईओएस कक्षा 12वीं की होम साइंस, बायोलॉजी, जियोग्राफी, पेंटिंग, कंप्यूटर साइंस, मास कम्यूनिकेशन, अर्ली चाइल्डहुज केयर एंड एजुकेशन के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की आयोजन 16 मार्च से 19 मार्च तक किया जाएगा.
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एनआईओएस हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर उपलब्ध होगा. प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जहां छात्रों ने प्रवेश के दौरान नामांकन किया है.
UPSC की तैयारी करने से पहले इसे जुड़े myths के बारे में आप भी लीजिए जान, तैयारी हो जाएगी आसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं