NEET 2019 Result जारी कर दिया गया है. राजस्थान के रहने वाले नलिन खंडेलवाल ने नीट 2019 की परीक्षा में टॉप किया है. नलिन ने 720 में से 701 अंक हासिल किए हैं. दूसरे ऑल इंडिया टॉपर दिल्ली के भाविक बंसल हैं. वहीं तीसरे टॉपर यूपी के रहने वाले अक्षत कौशिक हैं. दूसरे और तीसरे टॉपर को 720 में से 700 नंबर मिले हैं. लड़कियों में माधुरी रेड़्डी ने टॉप किया है जिनकी रैंक 7 आई है. तेलंगाना की रहने वाली माधुरी ने 720 में से 695 अंक हासिल किए हैं. टॉप 100 की लिस्ट में 20 लड़कियां शामिल हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट (NEET Result) NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को रिजल्ट (NTA NEET 2019 Result) चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करनी होगी. NTA NEET 2019 परीक्षा 5 और 20 मई को आयोजित की गई थी. इस साल नीट परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था. जिन लोगों ने नीट 2019 परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट आसानी से नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकते हैं.
NEET 2019 Result एक क्लिक में करें चेक
स्टूडेंट्स नीट 2019 परीक्षा का रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं.
NEET Result 2019
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NTA NEET Result ऐसे भी कर सकते हैं चेक
- स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए NEET 2019 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलने पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें.
- नीट 2019 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए आप रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
NEET Result के बाद होगी काउंसलिंग
नीट 2019 रिजल्ट (NEET 2019 Result) के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा. नीट रिजल्ट के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल अपलोड कर दिया जाएगा.
कितनी जा सकती है कट ऑफ?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सामान्य वर्ग की कट ऑफ तकरीबन 510 अंक तक जाने वाली है. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 490, एससी के लिए 395 व एसटी के लिए इसके करीब 350 अंक तक रहने की संभावना हैं.
NEET परीक्षा के बारे में
देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए नीट परीक्षा आयोजित की जाती है. नीट परीक्षा देशभर में एक साथ होती थी और इसके परिणाम के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित मेडिकल संस्थानों में स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाता था. ये परीक्षा हर साल NTA द्वारा आयोजित की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं