MPPEB Group 3 Recruitment 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने एमपीपीईबी ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट (MPPEB Group 3 Recruitment 2022) के सब इंजीनियर (सिविल), सब इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल, सब इंजीनियर-एग्जिक्यूटिव, ड्राई मैनेजर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. बोर्ड ने विभिन्न तरह के कुल 2621 पदों पर होने वाली भर्ती के आवेदन की तिथि को बढ़ाया है. पहले MPPEB Group 3 Recruitment 2022 के आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2022 थी, जिसे बोर्ड ने अब बदलकर 23 अगस्त 2022 कर दी है. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि में भी बदलाव किया है, पहले संशोधन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2022 थी, जिसे बदलकर 28 अगस्त 2022 कर दिया गया है. जो उम्मीदवार एमपीपीईबी ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट (MPPEB Group 3 Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर जाएं और निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भर लें. ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2022 है.
BPSC 67th Prelims Date: 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा 20 और 22 सितंबर को, परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MPPEB Group 3 Recruitment 2022: आयु सीमा भी बदली
एमपीपीईबी ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में बदलाव किया गया है. 1 जनवरी, 2022 को उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. वहीं 1 जनवरी 2022 को अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए.
CUET एग्जाम के पांचवें चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा इस तारीख से शुरू
MPPEB Group 3 Recruitment 2022: परीक्षा कब
एमपीपीईबी ग्रुप 3 परीक्षा का आयोजन 24 सिंतबर 2022 को मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा किया जाना है. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी, जो शाम 5.30 बजे तक चलेगी.
MPPEB Group 3 Recruitment 2022: आवेदन का तरीका
एमपीपीईबी ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर जाएं. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म सेक्शन पर जाएं. फिर ग्रुप-3 रिक्रूटमेंट लिंक डेट 23 अगस्त लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भर लें. अंत में जमा हुए ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट निकालें और उसे संभाल कर रख लें.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : 22 में नहीं बना, 47 में बनेगा भारत महान, ट्रिलियन ट्रिलियन की रेवड़ियों से सावधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं