विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

सक्‍सेस स्‍टोरी: मिलिए बल्‍ली सिंह से, जिन्‍हें पार्टी करने के लिए मिलते हैं अरबों रुपये

42 साल के बल्‍ली को 'द मोस्‍ट इंटरेस्‍टिंग मैन इन इंडिया' (भारत का सबसे दिलचस्‍प आदमी) की उपाध‍ि भी मिली हुई है. दुनिया का बड़े से बड़ा शख्‍स और कंपनियां उनकी क्‍लाइंट हैं.

सक्‍सेस स्‍टोरी: मिलिए बल्‍ली सिंह से, जिन्‍हें पार्टी करने के लिए मिलते हैं अरबों रुपये
  • बल्‍ली सि‍ंंह बड़े से बड़ी हस्‍ती के साथ पार्टी और मस्‍ती करते हैं
  • उन्‍हें पार्टी और ईवेंट आयोजित करने के एवज में करोड़ों रुपये म‍िलते हैं
  • 16 साल की उम्र में बल्‍ली का खुद का नाइट क्‍लब था
नई द‍िल्‍ली: बड़े से बड़े सेलिब्रिटी के साथ रहना, महंगी से महंगी शैम्‍पेन पीना और प्राइवेट प्‍लेन से दुनिया जहान घूमना हम में से ज्‍यादातर लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं, लेकिन एक शख्‍स के लिए यह रोज की बात है. इस शख्‍स के लिए दिन-रात पार्टी करना ही कमाई का जरिया है. यानी कि जितनी पार्टी उतने पैसे. 

ऐसी लाइफ जी रहा है भगोड़े विजय माल्या का बेटा

  जी हां, यहां बात हो रही है इंग्‍लैंड की लिसिस्‍टर सीटी के बल्‍ली सिंह की, जो अरबों की वीआईपी ईवेंट कंपनी चलाते हैं. उन्‍हें बेहद अमीरों और मशहूर लोगों के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करने के बदले में करोड़ों रुपये मिलते हैं. 42 साल के बल्‍ली को 'द मोस्‍ट इंटरेस्‍टिंग मैन इन इंडिया' (भारत का सबसे दिलचस्‍प आदमी) की उपाध‍ि भी मिली हुई है. दुनिया का बड़े से बड़ा शख्‍स और कंपनियां उनकी क्‍लाइंट हैं. यही नहीं बल्‍ली अपनी घड़‍ियों को शैम्‍पेन से धोने के लिए भाी मशहूर हैं. शैम्‍पेन की कीमत भी कोई मामूली नहीं बल्‍कि 17 लाख रुपये है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिन-रात पार्टी ऑर्गेनाइज करने का काम करने के बावजूद बल्‍ली शराब की घूंट तक नहीं पीते हैं.
 
 

Take us back @asanmatas

A post shared by Bally Singh (@richlist_bally) on


बल्‍ली के पास पैसों की कोई कमी नहीं. तभी तो उन्‍होंने एक हफ्ते में दो फरारी खरीद डालीं वो भी अपना बैंक बैलेंस चेक किए बिना. हालांकि उनके लिए इस मकाम को हासिल करना आसान नहीं था. यही वजह है कि वो आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. मल्‍टी-मिलेनियर बनने से पहले बल्‍ली हालांकि लिसिस्‍टर में अपने पिता की टेक्‍सटाइल फैक्‍ट्री में काम करते थे, लेकिन वो खुद अपनी पहचान बनाना चाहते थे. 16 साल की छोटी उम्र में जहां बच्‍चे मस्‍ती और खेल-कूद करना पसंद करते हैं वहीं उस उम्र में बल्‍ली खुद का नाइट क्‍लब चलाते थे.

सिर्फ एक साल में सबसे कम उम्र का करोड़पति बना ये लड़का
 
पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com