MCC NEET UG Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET काउंसलिंग 2020 के दूसरे राउंड को स्थगित कर दिया है. NEET काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण पहले आज यानी 18 नवंबर से शुरू होने वाला था, लेकिन अब पंजीकरण विंडो 20 नवंबर को खोली जाएगी. इसके अलावा MCC ने NEET UG काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए Surrender सुविधा को भी फिर से खोल दिया है और यह 19 नवंबर 2020 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इस संबंध में एक अधिसूचना MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है.
MCC ने एक बयान में कहा, " यूजी काउंसलिंग 2020 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों और संस्थानों को जानकारी दी जाती है कि काउंसलिंग का राउंड -2 पहले आज से शुरू होने वाला था, उसे 2 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब काउंसलिंग का दूसरा राउंड 20 नवंबर 2020 से शुरू होगा. काउंसलिंग के राउंड -2 का संशोधित शेड्यूल MCC की वेबसाइट (www.mcc.nic.in) पर देखा जा सकता है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Official Notification Regarding Postponement Of NEET Round 2 Counselling 2020
NEET Counselling 2020: काउंसलिंग के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर “UG Medical Counselling” के लिंक पर क्लिक करें.
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
- इसके बाद पूछी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
-अब होम पेज पर वापस जाकर 'कैंडिडेट लॉग इन' इन पर क्लिक करें.
- अब अपने क्रेडेंशियल भरकर लॉग इन करें.
- इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं