NEET PG cut-off: नीट पीजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहे हैं. मेडिकल काउंसलिंग कमिटि (MCC) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट के तीसरे राउंड काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नीट पीजी कट-ऑफ को शून्य तक कम करने की मंजूरी देने के बाद नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग पंजीकरण को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया. वहीं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-परास्नातक (NEET PG 2023) में काउंसलिंग के लिए अनिवार्य ‘क्वालिफाइंग परसेंटाइल' को घटाकर शून्य कर देना इस राष्ट्रीय परीक्षा की साजिश को उजागर करता है. इसे लेकर उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट भी किया.
CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई तिथि, जानिए इस साल कैट में भाग लेने वाले IIMs की लिस्ट
The notification of @MoHFW_INDIA reducing the NEET PG qualifying percentile to zero shows the true ‘standard' of the entrance test.
— Udhay (@Udhaystalin) September 20, 2023
The DMK has always said that NEET was imposed by the union government only to benefit the private coaching centres and private medical colleges.… pic.twitter.com/AtJ3koh6hk
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के बीच सवाल इस परीक्षा की आवश्यकता को लेकर है जिसमें केंद्र सरकार एक ओर तो पात्रता पर अड़ी हुई है जबकि दूसरी ओर कहती है कि चिकित्सा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश सिर्फ नीट में उपस्थित होकर ही लिया जा सकता है.
तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस विकास ने उनकी पार्टी के रुख को साबित कर दिया है कि कोचिंग केंद्रों और निजी मेडिकल कॉलेजों को समृद्ध बनाने के लिए नीट एक व्यवस्था है.
पहले के नीट पीजी कट-ऑफ के अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग परसेंटाइल 50वें परसेंटाइल और एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य-पीएच श्रेणियों के लिए यह क्रमशः 40वें और 45वें परसेंटाइल था. हालांकि नीट पीजी रीवाइज्ड कट-ऑफ 2023 के अनुसार, मंत्रालय ने क्वालीफाइंग परसेंटाइल को घटाकर शून्य करने की मंजूरी दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं