विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

शिक्षकों को बर्ड फ्लू की निगरानी में लगाने पर नाराज मनीष सिसोदिया, सभी DM को दिया आदेश- ड्यूटी से मुक्त करें

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शिक्षकों को बर्ड फ्लू की निगरानी करने की ड्यूटी से मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

शिक्षकों को बर्ड फ्लू की निगरानी में लगाने पर नाराज मनीष सिसोदिया, सभी DM को दिया आदेश- ड्यूटी से मुक्त करें
मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शिक्षकों को बर्ड फ्लू की निगरानी करने की ड्यूटी से मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. दरअसल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को शिकायत मिली थी कि कुछ जिलाधिकारियों द्वारा शिक्षकों को बर्ड-फ़्लू की निगरानी करने की ड्यूटी में लगाया गया है, जिस पर एक्शन लेते हुए दिल्ली सरकार ने इस ड्यूटी से सभी शिक्षकों को मुक्त करने का आदेश दिया है. 

सभी DMs को निर्देश दिया गया है कि बिना इजाज़त के शिक्षकों को इस तरह की ड्यूटी पर नहीं लगाएं. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्य सचिव को दिए निर्देश में कहा है, "टीचर्स इस काम के लिए नहीं है और वो फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज लेने में व्यस्त हैं. यही नहीं 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सरकार स्कूलों में सोमवार 18 जनवरी से स्पेशल प्रैक्टिकल क्लासेज शुरू करने की घोषणा कर चुकी है. इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली में टीचर्स को किसी भी बर्ड फ्लू रोकथाम संबंधी कार्यक्रम में ना लगाया जाए."

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में टीचर्स को कोरोना की ड्यूटी में लगाया जा चुका है. हालांकि अब इसी आधार पर टीचर्स को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर कोरोना वैक्सीन लगवाने की घोषणा भी हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, Bird Flu Duty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com