महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) पहले और दूसरे वर्ष के स्नातक कार्यक्रमों के छात्रों और प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों को बिना परीक्षा के पास कर देगी. छात्रों को अगली कक्षाओं में पास कर देने का निर्णय COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण लिया है. क्योंकि इस बीच परीक्षा का आयोजन नहीं किा जाएगा.
विश्वविद्यालय ने यह घोषणा करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल को लिया. इसमें कहा गया है: “छात्रों को एक बड़ी राहत के रूप में, MGCU द्वारा 1 और 2-वर्षीय छात्रों, UG और PG को सभी विद्यालयों में अगले शैक्षणिक वर्ष में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि परीक्षाएं COVID -19 के उतार-चढ़ाव के बीच संभव नहीं हैं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
In a major relief to the students, it has been decided by #MGCU to promote 1st and 2nd-year students, UG and PG of all streams to next academic year, as examinations are not feasible amid the upsurge of #Covid cases in the country. @GSIPSA @PMOIndia @DrRPNishank @ugc_india pic.twitter.com/VpLHLJBbgg
— Mahatma Gandhi Central University (@MGCUBihar) April 19, 2021
विश्वविद्यालय ने 4 अप्रैल को अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं 5 अप्रैल से आयोजित होने वाली थीं.
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों ने जूनियर कक्षाओं के लिए परीक्षा के बिना छात्रों को पास करने का निर्णय लिया है.
कोरोनोवायरस के हमले के कारण पिछले साल सभी छात्रों की फिजिकल कक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है.2020 के अंत में और 2021 की शुरुआत में, अधिकांश राज्यों में स्कूल फिर से खुल गए थे, खासकर बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए. देश भर में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण स्कूल फिर से बंद कर दिए गए. ऐसी स्थिति में, कई राज्यों ने छात्रों को बिना परीक्षा के पास करने का फैसला लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं