विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2020

Kerala SSLC Result 2020: आज इस समय जारी होंगे 10वीं क्लास के नतीजे, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

Kerala SSLC Result 2020: केरल एसएसएलसी या 10वीं क्लास का रिजल्ट आज दोपहर करीब 2 बजे तक जारी किया जाएगा.

Kerala SSLC Result 2020: आज इस समय जारी होंगे 10वीं क्लास के नतीजे, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
Kerala SSLC Result 2020: आज जारी होंगे 10वीं क्लास के नतीजे.
नई दिल्ली:

Kerala SSLC Result 2020: केरल एसएसएलसी (SSLC) या 10वीं क्लास का रिजल्ट आज दोपहर करीब 2 बजे तक जारी किया जाएगा. सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) एग्जाम रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट keralapareeksahabhavan.in, sslcexam.kerala.gov.in, results.kite.kerala.gov.in, results.kerala.nic.in और prd.kerala.gov.in पर जारी किया जाएगा. वहीं, केरल +1 और +2 का रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया जाएगा. बता दें कि केरल के SSLC, +1 और +2 परीक्षाओं में करीब 10 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. पिछले साल केरल SSLC रिजल्ट 6 मई को जारी किया गया था. इस दौरान कुल 4,34,729 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जिनमें 4,26,513 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में सफल हुए थे. 

केरल एसएसएलसी रिजल्ट में सिर्फ स्टूडेंट्स के ग्रेड्स ही उपलब्ध होंगे, सर्टिफिकेट में स्कोर नहीं होंगे. यदि उम्मीदवारों को उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन के लिए अंकों की आवश्यकता होती है, तो उन्हें 100 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ केरल परीक्षा भवन में अनुरोध करना होगा और अंक निजी तरीके से संस्थान को भेज दिए जाएंगे. 

इस साल एसएसएलसी (SSLC) परीक्षा के लिए 4.20 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था. परीक्षाएं 10 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं. हालांकि, कुछ पेपर जिन्हें कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण स्थगित करना पड़ा था उन्हें 26 मई से 28 मई के बीच दोबारा से आयोजित किया गया था. परीक्षा के दैरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया था. 

जनरल शिक्षा निदेशक और एग्जाम कमिश्नर द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, केरल +2 हायर सेकेंडरी एंड वोकेशनल प्रोग्राम्स के लिए परिणाम 10 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं. वहीं, हाल ही में 27 जून को यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया है. इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहतर आया है. लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी लड़कियों से बेहतर रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Sslc Result, Kerala Pareeksha Bhavan, Kerala Class 10 Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com