JNUEE 2022 पीएचडी एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप jnuexams.nta.ac.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द 

JNUEE PhD 2022: जेएनयूईई पीएचडी 2022 परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2022 से किया जाना है. यह परीक्षा 7, 8, 9 और 10 दिसंबर, 2022 को होगी. इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया गया है. 

JNUEE 2022 पीएचडी एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप jnuexams.nta.ac.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द 

JNUEE 2022 पीएचडी एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप jnuexams.nta.ac.in पर जारी

नई दिल्ली:

JNUEE PhD 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE 2022) की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को जेएनयूईई 2022 (JNUEE 2022) की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. JNUEE PhD 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एग्जाम शहर यानी एग्जाम सेंटर की जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या jnuexams.nta.ac.in पर जाएं. जेएनयूईई पीएचडी 2022 परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2022 से किया जाना है. यह परीक्षा 7, 8, 9 और 10 दिसंबर, 2022 को होगी. 

जेएनयूईई पीएचडी 2022 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. एनटीए द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जेएनयूईई पीएचडी 2022 का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. 

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में जेएनयूईई 2022 पीएचडी एग्जाम डेट और आवंटित शहर की जानकारी दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in से अपने जेएनयूईई 2022 आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

IGNOU TEE December 2022: इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन आज से शुरू, 6 लाख स्टूडेंट लेंगे भाग 

JNUEE 2022 exam city slip: ऐसे करें डाउनलोड

1.सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए या जेएनयूईई की आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in या nta.ac.in पर जाएं.

2.इसके बाद जेएनयूईई आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें.

3.फिर जेएनयूईई पीएचडी 2022 एडवांस परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.

4.एग्जाम सिटी और तारीख की जांच करें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.अब भविष्य के संदर्भ के लिए जेएनयूईई पीएचडी 2022 एडवांस परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें.