जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने सोमवार को जानकारी दी कि संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेगा. जेएनयू (JNU) ने यह भी बताया कि मानसून सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की तारीख 4 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. जेएनयू की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, "छात्रों को सूचित किया जाता है कि वह जहां रह रहे हैं अभी वहीं रहें. वे अगले नोटिस तक कैंपस में वापस नहीं आ सकते हैं." जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की चरणबद्ध वापसी सुनिश्चित करे और इसके बारे में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिख चुके हैं.
इस संबंध में विश्वविद्यालय ने मानसून सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की तारीख को 4 सितंबर तक बढ़ा दिया है. बता दें कि JNUSU पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग कर रहा था. JNUSU का कहना था कि पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है, जबकि कई छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है. उन्होंने ये भी कहा, "अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को वीजा की अवधि के कारण पंजीकरण में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
छात्रों के संघ ने 24 अगस्त को छात्रों के डीन के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और 26 और 28 अगस्त को इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार से मुलाकात भी की.
उन्होंने कहा, " इंटीग्रेटेड एमफिल / पीएचडी बैच के एमफिल टर्मिनल छात्रों के पंजीकरण पर स्पष्टता नहीं है, जिन्हें दिसंबर तक जमा करने का समय दिया गया है, लेकिन इस बात से अवगत नहीं कराया गया है कि विश्वविद्यालय एक सेमेस्टर के लिए पीएचडी को बढ़ाएगा या नहीं, "
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं