विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2022

JAC 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 के नतीजे कल होंगे जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान के नतीजे कल 21 जून को घोषित किए जाएंगे. कब और कहाँ देख पाएंगे परिणाम यहाँ देखे पूरी जानकारी.

JAC 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 के नतीजे कल होंगे जारी
जगरनाथ महतो कक्षा 10 माध्यमिक और कक्षा 12 वीं इंटर साइंस रिजल्ट करेंगे घोषित
नई दिल्ली:

JAC 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान के परिणाम कल 21 जून को घोषित किए जाएंगे. विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो कक्षा 10 माध्यमिक और कक्षा 12 वीं इंटर साइंस रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित करेंगे. 

झारखंड बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. जेएसी 10वीं और जेएसी 12वीं इंटर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और कोड की आवश्यकता पड़ेगी.

JAC Jharkhand Matric, Inter Result 2022: ऐसे करें चेक

  • जेएसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
  • रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण के साथ लॉगिन करें
  • अब सबमिट बटन पर करें
  • झारखण्ड बोर्ड परिणाम 2022 डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग करने के लिए सुरक्षित रख लें 

ये भी पढ़ें- JAC 10th Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे आएंगे कल; पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना ने जारी की अग्निवीर भर्ती अधिसूचना, ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

#JUSTICEforNEETUG Trends: नीट यूजी 2022 परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे छात्र 

पिछले साल, जेएसी कक्षा 10 वीं के परिणाम 29 जुलाई को घोषित किए गए थे. राज्य में पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.93%  दर्ज किया गया था. 2,70,931 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल किया था वहीं 1,33,924 छात्र द्वितीय श्रेणी में सफल हुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jac Board Exam 2022, Jac Board Result 2022 Release Date, Jac 12th Result 2022 Science, Jac 10th Result 2022 News In Hindi, Jacresults.com
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com