विज्ञापन

JEE Advanced 2026 शेड्यूल जारी, 17 मई को होगी परीक्षा; IIT Roorkee ने बताई पूरी डेटशीट

JEE Advanced 2026 Schedule: आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाली जेईई एडवांस 2026 परीक्षा की तारीख आ गई है. एग्जाम 17 मई को होगा. आवेदन अप्रैल से शुरू होंगे.

JEE Advanced 2026 शेड्यूल जारी, 17 मई को होगी परीक्षा; IIT Roorkee ने बताई पूरी डेटशीट
JEE Advanced 2026

JEE Advanced 2026 Date: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. हर साल लाखों स्टूडेंट इस एग्जाम की तैयारी में लगे रहते हैं और परीक्षा की तारीखों का इंतजार करते हैं. अब उनके लिए परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की ने JEE Advanced 2026 की परीक्षा प्रक्रिया का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है जिससे स्टूडेंट्स को तैयारी में सही मदद मिलेगी. जारी कार्यक्रम के अनुसार जेईई एडवांस परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. आईआईटी में एडमिशन के लिए ये परीक्षा बेहद अहम मानी जाती है.

फॉर्म कब से भरना शुरू होगा

विदेशी छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 6 अप्रैल से होगी. भारतीय छात्रों के लिए आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 रखी गई है. आखिरी तारीख निकलने के बाद फॉर्म जमा नहीं किए जा सकेंगे.

एडमिट कार्ड और परीक्षा का समय

एडमिट कार्ड 11 मई से 17 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे. परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्ट में कराई जाएगी. पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

कौन दे सकता है परीक्षा

जेईई एडवांस परीक्षा वही स्टूडेंट दे सकते हैं जिनकी JEE Main 2026 पेपर 1 में रैंक टॉप 2,50,000 के अंदर हो. ये नियम सभी कैटेगरी के स्टूडेंट्स पर एक जैसा लागू होता है. कोई भी स्टूडेंट ज्यादा से ज्यादा दो बार ये परीक्षा दे सकता है. दोनों मौके लगातार दो साल में ही लेने होंगे.

पढ़ाई से जुड़ी जरूरी शर्तें
उम्मीदवार ने पहली बार 12वीं की परीक्षा 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए. फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट्स जरूरी हैं. जो छात्र पहले किसी भी आईआईटी में दाखिला ले चुके हैं वो परीक्षा नहीं दे सकते. परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड (CBT) होगी और देशभर के तय एग्जाम सेंटर्स पर कराई जाएगी. क्वेशन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगा.

NEET UG 2026 में 11 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, NTA ने बढ़ाई आखिरी तारीख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com