JAC Class 10, 12 Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस परीक्षा परिणाम 15 मिनट में होंगे जारी

JAC Class 10, 12 Result 2022: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, 21 जून को जारी होने वाला है. बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 मिनट में जारी होने वाले हैं. कक्षा 10वीं और 12वीं साइंस के लिए जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2022 आज दोपहर  2:30 जारी होने वाले हैं.

JAC Class 10, 12 Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस परीक्षा परिणाम 15 मिनट में होंगे जारी

JAC Class 10, 12 Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस परीक्षा परिणाम जारी होने में बचे आधे घंटे

नई दिल्ली:

JAC Class 10, 12 Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) आज यानी 21 जून को जेएसी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट 15 मिनट में जारी होने वाला है. रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे. राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो आज दोपहर 2:30 बजे झारखंड 10वीं और झारखंड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2022 घोषित करेंगे. जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2022 ( JAC board result 2022) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in परा जारी किया जाएगा. ये भी पढ़ें ः JAC 10th Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे आएंगे कल; पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

JAC 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 के नतीजे कल होंगे जारी

JAC 10th, 12th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज  जारी करेगा

झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 में किया गया था. बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं जेएसी इंटर परीक्षा के लिए 2,81,436 उपस्थित हुए थे, जबकि 3,99,010 जेएसी माध्यमिक 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे.

JAC Result 2022 Class 10, 12: ऐसे करें चेक 

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर जाएं.

2.नामित जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.

3.रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉग-इन करें.

4.जेएसी कक्षा 10वीं माध्यमिक, 12वीं इंटर का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें.