विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

कोरियन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय

इस प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को स्टडी मेटेरियर और ऑडियो और विजुवल मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे.

Also Read in
कोरियन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
इग्नू की फाइल फोटो
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) जल्द ही अपने यहां कोरियन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी में है. इस कोर्स में 12वीं पास छात्र दाखिला ले पाएंगे. साथ ही इस कोर्स में उसी छात्र को दाखिला दिया जाएगा जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो. यह कोर्स हर रीजन में उपलब्ध होगा और इच्छुक छात्र अपने इलाके के रीजनल सेंटर पर जार इसके लिए आवेदन कर पाएंगे. भारत में यह एक मात्र ऐसा कोर्स होगा जिसे कोरियाई दूतावास ओपन एंड डिस्टेंश मोड में कराएगा.

यह भी पढ़ें: IGNOU ने प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किया हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

इस प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को स्टडी मेटेरियर और ऑडियो और विजुवल मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे. गौरतलब है कि इस प्रोग्राम को शुरू करने से पहले कोरियाई दूतावास के अधिकारियों ने इग्नू का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने इग्नू के वीसी और और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस प्रोग्राम के को-ऑर्डिनेटर शिवाजी भास्कर के अनुसार भारत और कोरिया के बीच संबंध काफी मधुर रहे हैं.

VIDEO: छात्र की पीटकर हत्या.


इस नए प्रोग्राम की शुरुआत से हमें एक दूसरे की संस्कृति और तौर-तरीकों भी समझने में भी मदद मिलेगी. कोरिया की कई कंपनी भारत में है. लिहाजा इस तरह के प्रोग्राम से उन्हें भी काफी फायदा होगा. यह प्रोग्राम छात्रों के लिहाज से भी काफी बेहतर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com