IGNOU OPENMAT, BEd Application : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने OPENMAT और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है. विश्वविद्यालय 20 मार्च 2021 तक प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन विंडो खुला रखेगा. उम्मीदवार जनवरी 2021 सत्र के लिए OPENMAT और बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IGNOU OPENMAT Entrance Exam -- Application Direct Link
OPENMAT के लिए योग्यता
MBA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इग्नू की प्रवेश परीक्षा को OPENMAT कहा जाता है. ग्रेजुएट्स (चार्टर्ड अकाउंटेंसी / कॉस्ट अकाउंटेंसी / कंपनी सेक्रेटरी सहित) सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ और आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार इग्नू OPENMAT के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीएड के लिए योग्यता
बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / कॉमर्स / ह्यूमैनिटीज़ में बैचलर या मास्टर डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
IGNOU OPENMAT, BEd: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले इग्नू की वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद "REGISTER YOURSELF" टैब पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें.
- सभी जानकारी को सबमिट कर दें.
- अब अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
- IGNOU OPENMAT और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवश्यक डिटेल भरें.
- बताए गए फॉर्मेट में फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी भरें.
-एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरें.
- अब फॉर्म को सबमिट कर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं