IGNOU fresh Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने शैक्षणिक सेशन जुलाई 2025 के लिए नए एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में जुलाई 2025 सत्र में आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को अब इन कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करने का एक और मौका है. जिन्होंने अबतक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे 31 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा. छात्र कार्यक्रमों की जांच कर सकते हैं और तदनुसार आवेदन कर सकते हैं.
IGNOU के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है "ODL और ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के संबंध में जुलाई, 2025 के नए प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जुलाई, 2025 तक और बढ़ाया गया है. आवेदन कैसे करें इसकी जानकारी स्टेप वाइज स्टेप दी गई है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
IGNOU fresh Admission 2025: ऐसे करें एडमिशन के लिए आवेदन
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं.
इसके बाद 'ऑनलाइन पंजीकरण' टैब पर जाएं और उसके बाद 'नए प्रवेश' पर क्लिक करें.
अब 'नए रजिस्ट्रेशन' टैब पर क्लिक करें.
सभी जरूरी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
'उपयोगकर्ता नाम' और 'पासवर्ड' सेट करें.
सभी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें.
ईमेल आईडी और फोन नंबर पर प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के साथ, उसी का उपयोग करके लॉगिन करें.
स्टडी किए जाने वाले कार्यक्रम का चयन करें.
इग्नू रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें.
ये भी पढ़ें-UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट आज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं