ICAI CA inter results 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इंटरमीडिएट के नए और पुराने कोर्स का चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. मुंबई की प्रीति नंदन कामत (Priti Nandan Kamat) ने इंटरमीडिएट (IPC) (पुरानी) परीक्षा में 53,950 छात्रों में से देश में पहला स्थान हासिल किया है और दिल्ली के अर्जुन मेहरा ( Arjun Mehra) ने 1,07,215 में से इंटरमीडिएट (नई) परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया है.
सीए इंटर की नई परीक्षा में माहिन नईम और सुदीप्ता बेन्या ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. ये परीक्षाएं जुलाई 2021 में आयोजित की गई थीं. ICAI CA परीक्षा परिणाम 19 सितंबर को caresults.icai.org/icai_results/index.php पर घोषित किए गए थे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
- डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
CA इंटरमीडिएट (नई) परीक्षा में, समूह 1 में पास प्रतिशत 29.11% और समूह 2 में 22.2% है. दोनों ग्रुप में 10.49% छात्र पास हुए हैं.
सीए इंटरमीडिएट आईपीसी परीक्षा में, समूह 1 में पास प्रतिशत 4.34% और समूह 2 में 30.13 प्रतिशत है. दोनों ग्रुप में पास प्रतिशत 0.66% है.
बता दें, परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना 6 अंकों का रोल नंबर, पिन नंबर या अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा. ICAI CA 2021 इंटरमीडिएट परीक्षा 16 से 18 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी.
ICAI CA Intermediate Result 2021: कैसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर जाएं.
स्टेप 2- अब 'Intermediate (New or Old) Examination' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- पिन नंबर के साथ अपना छह अंकों का रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4- ICAI CA इंटरमीडिएट का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं