विज्ञापन

ICAI ने CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए दोबारा खोली आवेदन विंडो, 1 अगस्त से करें एप्‍लाई

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोलने का फैसला किया है.

ICAI ने CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए दोबारा खोली आवेदन विंडो, 1 अगस्त से करें एप्‍लाई

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोलने का फैसला किया है. जिन उम्मीदवारों से पहले आवेदन छूट गया था, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा. 

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

ICAI के अनुसार, CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो 1 अगस्त 2026 से 5 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी. इस दौरान अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विस्तृत अधिसूचना ICAI द्वारा जारी की जाएगी. 

कहां करें आवेदन

उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.icai.org/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

यह री-ओपन की गई आवेदन विंडो उन पात्र उम्मीदवारों के लिए है जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके थे. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले ICAI द्वारा निर्धारित पात्रता और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. 

परीक्षा कब होगी

ICAI द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम इस तरह है- 

Group 1
2 नवंबर 2026
4 नवंबर 2026
6 नवंबर 2026

Group 2
9 नवंबर 2026
11 नवंबर 2026
13 नवंबर 2026

आवेदन कैसे करें

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से साइन इन करें
  • CA Final November 2026 Examination लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICAI, ICAI  CA, ICAI Exam 2026, ICAI Final Exam, ICAI Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com