HP TET 2025 June Session Registration: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने आज, 10 अप्रैल से एचपी टीईटी 2025 जून सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. एचपी टीईटी यानी हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट HPBOSE.org से आवेदन कर सकते हैं. एचपी टीईटी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2025 है. हालांकि लेट फीस के साथ उम्मीदवार 3 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार एक विषय के लिए केवल एक ही आवेदन जमा कर सकते हैं. एक ही विषय के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए फॉर्म में 4 मई से 6 मई तक सुधार कर सकेंगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा 2025 के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 1 मई से 3 मई के बीच आवेदन करते हैं, उन्हें अतिरिक्त लेट फीस के तौर पर 600 रुपये देना होगा.
हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा के लिए कैसे आवेदन करें | How to Register for HP TET 2025 June Session Registration
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
होमपेज पर, TET (जून 2024) के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि आवश्यक विवरण दर्ज करें.
इसके बाद जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में 15 से 20 केबी की फोटोग्राफी और सिग्नेचर की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लें.
CBSE ने बोर्ड रिजल्ट से पहले जारी किया नोटिस, स्कूलों को LOC डेटा में सुधार के लिए दी अंतिम तिथि
क्या है एचपी टीईटी परीक्षा
एचपी टीईटी 2025 एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा किया जाता है. यह परीक्षा 10 अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाती है, एगी, जिसमें टीचिंग के विभिन्न स्तरों और विषयों को शामिल किया गया है. बता दें कि एचपी टीईटी 2025 सब्जेक्ट में टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी (नॉन मेडिकल), टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, जेबीटी और स्पेशल एजुकेटर टीईटी के लिए दो पेपर – एक प्री-प्राइमरी प्री-प्राइमरी से कक्षा V तक और दूसरा कक्षा VI से XII तक के शामिल हैं.
जून में कब से हैं परीक्षा
जून सेशन की हिमाचल प्रदेश टीईटी 2025 परीक्षा 1 जून से 14 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा प्रति दिन सिंगल शिफ्ट में होगी. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक या फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक हो सकती है. बोर्ड संबंधित विषय की परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसे उम्मीदवारों को बोर्ड की साइट से डाउनलोड करना होगा.
एचपी टीईटी 2025 जून सेशन शेड्यूल
टीजीटी (आर्ट्स)- 1 जून 2025 को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक
टीजीटी (मेडिकल)- 1 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक
टीजीटी (नॉन मेडिकल)- 8 जून 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
टीजीटी हिंदी- 8 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से साम 4.30 बजे तक
टीजीटी संस्कृत-7 जून 2025 को दोपहर 2 बेज से शाम 4.30 बजे तक
पंजाबी- 14 जून 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
उर्दू- 14 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से साम 4.30 बजे तक
जेबीटी- 7 जून 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
स्पेशल एजुकेटर टीईटी (प्री-प्राइमरी प्री-प्राइमरी से कक्षा V)- 11 जून 2025 को सुबह 10 बजे सो दोपहर 12.30 बजे तक
स्पेशल एजुकेटर टीईटी (VI से XII)- 11 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं