HBSE Result 2017: 20 मई से हो सकती है 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है. ऐसी खबरें हैं कि हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 मई से घोषित होना शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा है कि पहले 10 वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा और उसके बाद 12वीं का. रिजल्ट http://www.bseh.org.in पर जारी किया जाएगा.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप पर 12 मई को परिणाम घोषित होने की बात वायरल हुई थी. इसके बाद बोर्ड ने इस खबर को खारिज कर दिया था.
उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई थीं. 10वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चली थीं. 10वीं में 3 लाख से ज्यादा और 12वीं में करीब 2 लाख 10 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था.
कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में पिछले साल लड़कियों ने बाजी मारी थी. उत्तीर्ण प्रतिशतता 62.42 रही थी. 70.77 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं जबकि 55.79 प्रतिशत लड़के.
10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियां लड़कों से आगे रही थीं. पास प्रतिशत 48.88 रहा थी. लड़कियों का परीक्षा परिणाम 52.62 प्रतिशत रहा था. लड़कों का 45.71 प्रतिशत रहा था.
करियर एंड एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
HBSE Result 2017, Hbse 10th Result, Hbse 12th Result, Haryana Board Results 2017, Haryana Board Class 10 Result, Haryana 10th Result, Haryana 12th Result, Haryana Class 12 Result 2017