बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (HBSE) ने छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है और 13 अगस्त तक चलेगी. सितंबर में होने वाली इन परीक्षा के लिए पंजीकरण फीस 750 रुपये है.
HBSE 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- इसके बाद ‘Registration Form for Regular 10th & 12th Compartment/Improvement Exams Sept. 2020' पर क्लिक करें.
- लॉग इन विंडो आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
- क्लास सेलेक्ट करके पूछी गई सभी जानकारी भरें और 'सर्च बटन' पर क्लिक करें.
- सब्जेक्ट सेलेक्ट करके फीस का भुगतान करें.
सभी स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें. इसके अलावा सभी तरह की अपडेट के लिए अपने स्कूल के साथ संपर्क में रहें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस साल ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास में 80.34% छात्र पास हुए हैं. वहीं, लड़कियों का प्रदर्शन इस साल लड़कों से बेहतर रहा है. 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत इस बार 86.30 फीसदी रहा. जबकि लड़कियों के मुकाबले 75.06 फीसदी लड़के परीक्षा में पास हुए हैं.
ऐसा रहा 10वीं का रिजल्ट
इस बार 10वीं की परीक्षा में 337691 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 64.59% छात्र पास हुए. इसमें छात्राओं 69,86% ने बाजी मारी, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 60.27 फीसदी रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं