विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

HBSE Haryana Board Class 12th Result 2020 Live Updates: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 12वीं क्लास का रिजल्ट आज जारी करेगा. जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट आज शाम तक जारी किया जाएगा. रिजल्ट हरियाणा बोर्ड (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी होगा. स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से लॉग इन करके अपने रिजल्ट देख सकेंगे. बता दें कि हरियाणा बोर्ड  (Haryana Board 12th Result 2020) पहले ही 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर चुका है और आज 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करेगा. 10वीं क्लास का पास प्रतिशत इस साल 64.59 फीसदी है. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हरियाणा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कुछ निजी पोर्टल जैसे indiaresults.com और examresults.net पर भी जारी किया जाएगा. लेकिन स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एक बार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट जरूर चेक कर लें. बता दें कि कोरोनावायरस के चलते इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देर से जारी किया जा रहा है. पिछले साल बोर्ड ने मई के महीने में ही 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था. 


HBSE Haryana Board Class 12th Result 2020 Live Updates
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Haryana Board 12th Result 2020, Hbse 12th Result Live Updates, Haryana Board Result 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com