HBSE 12 Class 2017 Result: Bseh.org पर देखें नतीजे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर सकता है. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट भिवानी स्थित मुख्यालय में बोर्ड चेयरमैन द्वारा जारी किया जाएगा. बोर्ड अधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया है कि रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर देख सकेंगे.
वहीं एचबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी करेगा. उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई थीं. 10वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चली थीं. 10वीं में 3 लाख से ज्यादा और 12वीं में करीब 2 लाख 10 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप पर 12 मई को परिणाम घोषित होने की बात वायरल हुई थी. इसके बाद बोर्ड ने इस खबर को खारिज कर दिया था.
HBSE 12 Class Result: यूं करें चेक

HBSE 12वीं के नतीजे
ऐसे करें रिजल्ट चैक
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org पर जाएं.
उसके बाद कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नम्बर और रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करें.
इसके बाद सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट पेज पर आ जाएगा.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में पिछले साल लड़कियों ने बाजी मारी थी. उत्तीर्ण प्रतिशत 62.42 रही थी. 70.77 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं जबकि 55.79 प्रतिशत लड़के.
10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियां लड़कों से आगे रही थीं. पास प्रतिशत 48.88 रहा थी. लड़कियों का परीक्षा परिणाम 52.62 प्रतिशत रहा था. लड़कों का 45.71 प्रतिशत रहा था.
करियर एंड एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं एचबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
HBSE Result 2017, Hbse 12 Class Result 2017, Hbse 12 Class Result, 12 Class Result 2017, HBSE Results, Haryana Board Of Secondary Education, Board Of School Education Haryana, HBSE 12th Class Result